Posts

Showing posts with the label hh

मार्क ज़करबर्ग भारत आया

Image
मार्क ज़करबर्ग भारत आया और एयरपोर्ट के पास उसकी कार  एक दिल्लीवाले की कार   से टकरा गई  दिल्लीवाला (गुस्से में): तू जानता है मै कौन हूँ? ज़करबर्ग: हाँ ! तू रामफल  है। तेरे FB पर 451 दोस्त हैं जिनमें से 35 महिलाएँ हैं, जिनसे तू मैसेंजर पर पर्सनल चैटिंग करता है। इनमें से 10 के तूने 3 दिन पहले डाटा रिचार्ज करवाये हैं अपने क्रेडिट कार्ड से। कार्ड का नम्बर बताऊँ? तेरी बीवी कम्मो को इनके बारे में नहीं पता। उसका मोबाइल नंबर है मेरे पास। पिछले महीने गोआ का तेरा और तेरी फ़्रेन्ड एंजेल का टिकेट ग्लोबल ट्रेवल्स ने बुक किया था। रीजेंट होटल  में तू और... दिल्लीवाला: भाई, तू तो नाराज़ हो गया। मैं मान तो रहा हूँ कि ग़लती मेरी थी।